- मोटरसाइकिल सवार हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार - पुलिस ने मौके से खोखे, मोबाइल और बुलेट बाइक बरामद की जालंधर (ईएमएस)। थाना रामा मंडी क्षेत्र के सुच्ची पिंड में मंगलवार रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अनमोल सिंह जिम से कार में घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली अनमोल की गर्दन में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के दो खोल, एक बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। नंदिनी परसाई/27 मई 2026