राज्य
27-May-2026


* लगभग 15 लोगों ने की मारपीट * गंभीर घायल रायपुर रेफर * वीडियो के आधार पर जांच जारी कोरबा (ईएमएस) कोरबा नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी मुख्य मार्ग स्थित चौक पर एक युवक को सरेआम लगभग 15 युवकों ने लात-घूंसों और पंचिंग से उसे जमकर पीटा। घायल युवक की पहचान सीतामणी निवासी रोशन शर्मा के रूप में की गयी हैं, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। शुरुआती इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने उसे सीतामणी चौक पर घेर लिया। करीब 15 मिनट तक बीच सड़क पर यह मारपीट चलती रही। मारपीट करने वाले युवक सीतामढ़ी क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 27 मई / मित्तल