राष्ट्रीय
- सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते 21 जुलाई तय हुई अगली तारीख - हिंदू पक्ष ने मस्जिद को मंदिर तोड़कर बनाने का किया दावा संभल (ईएमएस)। शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद मामले में चंदौसी अदालत ने सुनवाई 21 जुलाई तक स्थगित कर दी है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह की अदालत में मंगलवार को मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के कारण अगली तारीख निर्धारित की गई। मस्जिद पक्ष के वकील शकील अहमद वारसी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सुनवाई टाली गई है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ताओं हरि शंकर जैन और विष्णु शंकर जैन ने दावा किया है कि मस्जिद मंदिर तोड़कर बनाई गई थी। नंदिनी परसाई/27 मई 2026