राष्ट्रीय
27-May-2026


- हाईकोर्ट के निर्देश पर की पूजा-अर्चना -‘ कांतारा मिमिक्री’ मामले में मांगी थी बिना शर्त माफी मैसुरू (ईएमएस)। अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को मैसूर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्होंने चामुंडी देवी के दर्शन किए। रणवीर पर फिल्म ‘कांतारा-1’ में देवता के चित्रण की नकल करने का आरोप लगा था। मामले में अदालत ने उनकी बिना शर्त माफी स्वीकार करते हुए कार्रवाई रद्द कर दी थी। साथ ही प्रायश्चित स्वरूप मंदिर जाकर दर्शन करने का निर्देश दिया गया था। नंदिनी परसाई/27 मई 2026