- फरीदाबाद कन्वेंशन सेंटर और बागवानी विश्वविद्यालय का निर्माण तेजी पर - जींद में आधुनिक फायर ट्रेनिंग सेंटर बनाने की तैयारी चंडीगढ़ (ईएमएस)। हरियाणा में बड़े बुनियादी और औद्योगिक प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद के सेक्टर-78 में 379 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना फरवरी 2027 तक पूरी होने की संभावना है। करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय परिसर का 43 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। वहीं पानीपत चीनी मिल में 200 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी-फीड इथेनाल प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा जींद के खेड़ी मसानिया में 100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फायर ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। नंदिनी परसाई/27 मार्च 2026