राष्ट्रीय
27-May-2026


- जिला स्तर पर लगेंगे रोजगार मेले, कौशल प्रशिक्षण पर रहेगा जोर - अस्पताल परियोजनाओं की प्रगति की भी मुख्यमंत्री ने की समीक्षा चंडीगढ़ (ईएमएस)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर रोजगार मेलों की संख्या बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार विभाग मिलकर युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देंगे, ताकि उन्हें उद्योगों में बेहतर अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा भी की। फरीदाबाद, सोनीपत और करनाल में निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड अस्पतालों के कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। नंदिनी परसाई/27 मई 2026