राज्य
27-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार और आरबीआई ने सरकारी राशन की चोरी रोकने के लिए सीबीडीसी डिजिटल करेंसी प्लान बनाया है। इसके तहत राशनकार्ड धारकों को उनके रजिस्टर्ड फोन नंबर से जुड़े वॉलेट में डिजिटल करेंसी मिलेगी, जिसका उपयोग सिर्फ पीडीएस दुकानों पर राशन खरीदने के लिए होगा। देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी राशन की चोरी, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए दिल्ली सरकार और आरबीआई ने एक नया डिजिटल प्लान बनाया है। जिसके मुताबिक ‘डिजिटल करेंसी’ के जरिए राशन चोरी और कालाबाजारी रोकने की तैयारी है। आइए आपको बताते हैं क्या है आरबीआई और दिल्ली सरकार का सीबीडीसी प्लान? दिल्ली सरकार के मुताबिक अब दिल्ली में डिजिटल करेंसी के जरिए सरकारी राशन मिलेगा। सरकार ने यह कदम पीडीएस सिस्टम के तहत मिलने वाले सरकारी राशन की कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/ मई/2026