क्षेत्रीय
27-May-2026
...


- 60 पुलिस अफसरो-जवानो की 4 टीमो ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही - अशोका गार्डन इलाके के एक ही मोहल्ले में 24 बदमाशो के घरो पर एक साथ मारी रेड - अभियान में चाकूबाज, फायरिंग, लूट सहित आदतन गुंडो की हुई डोजियर कार्यवाही - जो जिला बदर बदमाश घर पर नहीं मिले, उनका वीडियो कॉल के जरिये किया गया वेरिफिकेशन भोपाल(ईएमएस)। क्राइम ब्रांच टीम भोपाल की टीम ने बुधवार-गुरुवार की रात मिडनाइट चेकिंग अभियान शहर के कई इलाको के हिस्ट्रीशीटर गुंडे-बदमाशो के बीच दहशत फैला दी। क्राइम ब्रांच के 60 अफसरो-जवानो की चार टीमो ने अभियान के दौरान अशोका गार्डन क्षेत्र के एक ही मोहल्ले के 24 बदमाशो की सरप्राइस सर्चिंग करते हुए एक साथ उनके ठिकानो पर दबिश दी। अभियान के दौरान टीमो चाकूबाज, फायरिंग, लूट एवं आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ करते हुए डोजियर कार्यवाही की। वहीं इस दौरान जो आदतन और जिला बदर बदमाश घर पर नहीं मिलेउनसे वीडियो कॉल के जरिये बातचीत कर सत्यापन किया गया। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की शहर में आदतन बदमाशों और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार सूचनाऐं मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने एक सभी बदमाशो के खिलाफ एक साथ कार्यवाही किये जाने का प्लान बनाते हुए मिडनाइट सर्चिंग अभियान चलाया। - एक ही मोहल्ले में 24 मकानो पर मारी रेड अभियान के तहत अशोका गार्डन इलाके में देर रात 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 4 विशेष टीमों ने करीब दो दर्जन अपराधियों एवं संदिग्ध बदमाशों के घरों पर एक साथ दबिश देकर तलाशी ली। कार्यवाही के दौरान लिस्टेड बदमाशो से पूछताछ कर डोजियर कार्यवाही की गई। साथ ही कई बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। - इसलिये चलाया गया मिडनाइट चैकिंग अभियान अधिकारियो ने बताया की क्राइम ब्रांच को लगातार सूचनाएं मिल रही थी, कि कई आदतन अपराधी दिन में पुलिस चेकिंग से बचने के लिये अपने घरों से बाहर रहते हैं, और देर रात वापस लौटते हैं। इतना ही नहीं पुलिस गतिविधियों की भनक लगते ही अन्य बदमाश भी फरार हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच द्वारा एक ही समय पर कई ठिकानो पर दबिश देकर सरप्राइस चेकिंग की गई। अभियान के दौरान अधिकांश बदमाश अपने घरों पर मिले। उनसे पूछताछ कर आपराधिक गतिविधियों एवं आपसी नेटवर्क की जानकारी जुटाई गई। - जो घर पर नहीं मिले उनसे की गई वीडियो कॉलिंग अभियान के दौरान जो बदमाश घर पर नहीं मिले, पुलिस टीमो को उनके सबंध में रात में ऑटो एवं टैक्सी चलाने की जानकारी मिलने पर टीमो ने वीडियो कॉल के जरिये उनका सत्यापन किया। वहीं जिला बदर बदमाशो के संबंध में भी विशेष तस्दीक की गई और घर पर न मिलने पर वीडियो कॉल के माध्यम से बाहर होने का वेरिफिकेशन किया गया। जुनेद / 27 मई