क्षेत्रीय
27-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। थाना खजूरी सडक पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब पीने और परोसने वाले अहाता अहाता संचालको के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। अफसरो से मिली जानकारी के अनुसार थाना खजूरी सड़क पुलिस टीम ने मुखबिर से शराब पिलाये जाने की सूचना मिलने पर ग्राम कोलूखेड़ी स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास की दुकानों को चेक किया। यहॉ भरत साहू एवं वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के द्वारा अवैध रूप से अहाते का संचालन किया जाना पाया गया। मंगलवार-बुधवार की रात थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने टीम के साथ अवैध शराब पीने-पिलाने वाले होटल, रिसोर्ट, ढाबा, अहाता संचालको पर कार्यवाही किये जाने का अभियान चलाया। कार्यवाही के दौरान 11 मील अंग्रेजी शराब दुकान के पास टीन शेड में कुछ लोगो को शराब पिलायी जा रही थी। पुलिस वाहन देखकर शराब पीने वाले शराब दुकान से शराब खरीदने वालो की भीड़ में जाकर मिल गये। और कुछ लोग मौके से फरार हो गये। पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने वाले और अवैध रूप से अहाते का संचालन करने वाले भरत साहू एवं वीरेन्द्र कुमार मिश्रा पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला कायम कर लिया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस. के. देवांगन के जिले से बाहर होने के कारण एवं उनकी टीम के अन्य सदस्यों के अन्यत्र दबिश की कार्यवाही में व्यस्त होने के कारण थाना प्रभारी नीरज वर्मा के द्वारा अहाते को तात्कालिक एवं अस्थाई रूप से सील किया गया एवं अवैध अहाते को स्थाई रूप से सील किया जाने हेतु जिला आबकारी अधिकारी को सूचति किया गया है। पुलिस ने सभी को हिदायत दी है की किसी भी प्रकार से अवैध रूप से शराब बेचना, पीना, पिलाना व अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधिया यदि किसी भी रिसोर्ट,होटल, रेस्टोरेंट, प्रतिष्ठान पर पाई गई तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 27 मई