राज्य
27-May-2026


-- जिलाध्यक्ष राजेश बौद्ध हाथरस (ईएमएस)। मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए आगामी 31 मई को जनपद में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है।बुधवार को यह जानकारी देते हुए दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष राजेश बौद्ध ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा जनपद हाथरस एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर एजूकेशनल सोसायटी (हाथरस) के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह सुबह 10 बजे से लहरा रोड स्थित सियाराम रिसॉर्ट वसुंधरा पुरम कॉलोनी, अनमोल व्यू कॉलोनी के ठीक सामने आयोजित किया जाएगा। समारोह में जाति या समुदाय का कोई बंधन नहीं होगा। हाथरस जनपद के सभी जाति और समुदायों के कक्षा दसवीं और बारह वीं के उन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने किसी भी शिक्षा बोर्ड से 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जिलाध्यक्ष राजेश बौद्ध ने जनपदवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 27 मई 2026