हरिद्वार (ईएमएस)। सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सट्टा खाइबाड को दबोचा है जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस का गश्ती दल बीते रोज शाम को क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान सूचना पर सलेमपुर रोड रोशनाबाद खाली प्लाट के पास से लोगों को सट्टा लगवाते हुए एक सट्टा खाईबाड को दबोच लिया। जबकि सट्टा लगाने वाले पुलिस को देखकर भाग खडे हुए। पुलिस ने सट्टा खाईबाड से सट्टा पर्ची, पेन और 1540 रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दीपू यादव पुत्र घसीटलाल निवासी बालामऊ कचोना हरदोई उत्तर प्रदेश हाल पता मोनू पाल का मकान रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-17) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/27 मई 2026