राज्य
27-May-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, मानव संसाधन विकास केंद्र द्धएचआरडीसीऋ द्वारा “मॉड्यूल-एएमटू (ओरिएंटेशन)” नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक वर्ष के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 61 आर्टिजन प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने, दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि आर्टिजन प्रशिक्षुओं की भर्ती, कंपनी के दीर्घकालिक व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है। साथ ही उन्होंने राष्ट्र के विकास में बीएचईएल के योगदान, संस्थान की कार्य-संस्कृति तथा नव-नियुक्त प्रशिक्षुओं की भावी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पूनम तिग्गा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आर्टिजनों की भर्ती होना, बीएचईएल की प्रगति एवं विकास को दर्शाता है। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) हरीश सिंह बगवार ने, प्रशिक्षण के उद्देश्यों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत, पारस्परिक एवं संगठनात्मक प्रभावशीलता को बढ़ाना तथा आधारभूत अवधारणाओं के बारे में समझ विकसित करना है। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) आनन्द प्रकाश सहित, अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। (फोटो-14) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/27 मई 2026