--राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी को सम्मानित करते आयोजक हाथरस (ईएमएस)। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, पूर्व सभासद चेतन शर्मा एवं ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने पूजा अर्चना की एवं पटका उढाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके कथा व्यास पंडित शीलेंद्र कृष्ण दीक्षित को सम्मानित किया। कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और रासलीला का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सांसारिक मोह-माया को छोड़कर सच्चे मन से हरि नाम का स्मरण करने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है। यशोदा-कृष्ण के प्रेम, माखन चोरी, और गोपी-कृष्ण प्रसंगों के माध्यम से प्रेम और भक्ति का महत्व है। गोवर्धन पूजा की कथा सुनाकर कथा व्यास ने समझाया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और घमंड कभी नहीं टिकता। भागवत कथा ज्ञान, वैराग्य और हरि से मिलन का सहज मार्ग दिखाती है। इस अवसर पर बिपिन चंद्र लाल, पप्पन ठाकुर , उत्कर्ष पाठक, प्रशांत भारद्वाज, संजीव दीक्षित, दीपांशु पंडित, वैभव वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, शरद वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 27 मई 2026