राज्य
28-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने प्रदेश शासन से मंहगाई को ध्यान में रखते हुए राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 2 प्रतिशत बड़ा कर 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत कर की मांग की है. संघ का कहना है कि 1 जुलाई 2025 से 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढाया गया था जिसका एरियस आज दिनांक तक अप्राप्त है l संगठन मुख्य मंत्री से मांग करता है की राज्य कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता 60 प्रतिशत दिया जाए l संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, राजेश सहारिया, राकेश श्रीवास, राजकुमार यादव, रऊफ खान, फिलिप एंथोनी, गुडविन चार्ल्स, एनोस विक्टर, दीपेश जैन, मनमोहन चौधरी, सुनील झारिया ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की है l सुनील साहू / मोनिका / 28 मई 2026/ 06.23