जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने बताया भीषण गर्मी और तपन के चलते घर से निकलना मुश्किल है और शासन के आदेश अनुसार चार दिन बाद 1जून से शिक्षकों को स्कूल पहुंचना है. नौतपा की उबलती गर्मी में शिक्षक अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हैं इस सत्र में 1 में से 30 मई तक शिक्षकों को जनगणना का कार्य करना पड़ा है. संघ ने छात्रहित एवं शिक्षक हित में प्रदेश के समस्त विद्यालयों का संचालन 1 जुलाई से प्रारंभ किए जाने की मांग की है. संघ के प्रदेश मंत्री रजनीश विश्वकर्मा, अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी,आलोक अग्निहोत्री, शहजाद सिंह द्विवेदी, दालचंद पासी, तहसील अध्यक्ष रजनीश कुमार पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष रामदास बरकडे, सचिव शुभसंदेश सिंगौर, निर्मल लोधी, कोषध्यक्ष अंशुल साहू आदि ने स्कूलों का अवकाश बढ़ाने की मांग की है. सुनील साहू / मोनिका / 28 मई 2026/ 06.23