अशोकनगर (ईएमएस)। जनपद पंचायत अशोकनगर के सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में खंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी शुभ्रता त्रिपाठी द्वारा विभागवार समीक्षा करते हुए कहा गया कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचाने हेतु सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। समीक्षा के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी विभाग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें एवं जल संचय जन भागीदारी पोर्टल पर विभागीय गतिविधियों की ऑनलाइन फोटो एवं विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए गए कि जिन हितग्राहियों की समग्र आईडी नहीं बनी है, उनकी समग्र आईडी महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पंचायत विभाग के समन्वय से शीघ्र बनाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। साथ ही ब्लड डोनेशन शिविर के आयोजन हेतु सभी विभागों के सहयोग हेतु अपील की गई जिससे रक्तदान शिविर में अधिकतम रक्तदान किया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान पूर्ण आंगनवाड़ी पंचायतों से हैंडओवर लेकर भवन में संचालित करने के निर्देश दिए गए ।साथ ही जिन आंगनवाड़ी में लाइट पंखा आदि नहीं है उनमें तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एनआरसी में भर्ती बच्चों की समीक्षा की गई एवं ऐसे आंगनवाड़ी भवन जो जर्जर है उनको चिन्हित कर अन्य भवन में आंगनवाड़ी संचालित की जाए के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि आगामी बैठक में विभागीय योजनाओं एवं प्रगति की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से पेयजल व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की गई पंचायत एवं बस्ती वार चालू सार्वजनिक स्रोतों की जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए गए, एवं कॉल सेंटर पर प्राप्त हो रही शिकायतों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 28 मई 2026