क्षेत्रीय
29-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। संयुक्त किसान मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात की और जनपद के किसानों की ज्वलंत समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने बेहद सौम्यता के साथ करीब एक घंटे तक किसानों की सभी समस्याओं को विस्तार से सुना और संबंधित विभागों से वार्ता कर उनके त्वरित व उचित निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही विसंगतियों के कारण किसान अत्यंत मानसिक और आर्थिक संताप से गुजर रहा है। वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र बघेल ने मांग पत्र के बिंदु संख्या आठ (गोवंश संरक्षण और प्रशासनिक कोताही) के संदर्भ में एक गंभीर स्थानीय समस्या की ओर ’जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने अवगत कराया कि ग्राम चिलकौरा की चारागाह भूमि (गौचर भूमि) पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि वे इस मामले पर विशेष ध्यान देंगे और चरागाह भूमि को तत्काल प्रभाव से भू-माफियाओं से खाली करवाएंगे। यदि इन व्यावहारिक और आर्थिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ, तो किसान संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। यह ज्ञापन संयोजक कमांडो ओपी सिंह (संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश) के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 29 मई 2026