खरगोन (ईएमएस)। खुशहाली सेवा संस्थान द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर शहर में बस्ती की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मिथक तोड़ोजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों, शर्म एवं संकोच को दूर कर महिलाओं और किशोरियों को वैज्ञानिक, स्वास्थ्यवर्धक एवं स्वच्छता संबंधी सही जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में आशीर्वाद जैन एवं सोहेल जैन ने विशेष सहभागिता की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। संस्थान की संस्थापक डॉ.श्वेता चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष 29 मई को मनाए जाने वाले मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समाज में फैली भ्रांतियों एवं झिझक को समाप्त करना है। संचालन संस्था की शालिनी गांवशिंदे ने किया। भावना सोनी, प्रीति चावला, शालिनी गांवशिंदे एवं रमाकांत पटेल का विशेष योगदान रहा। अंशुल भालसे, प्रो. भाग्यश्री पाठक एवं संदीप रावल ने आभार माना। ईएमएस/नाजिम शेख/ 29 मई 2026