एलआईसी के शतकवीर अभिकर्ता का भी मिला सम्मान उज्जैन (ईएमएस)। संस्था गीताश्रीधर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा संस्थान उज्जैन रजि. के सचिव एवं एलआईसी के तेजतर्रार अभिकर्ता रूपेश काबरा को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा होटल अंजूश्री, इंदौर रोड़ उज्जैन पर आयोजित सम्मान समारोह में एमडीआरटी 2026 एवं शतकवीर अभिकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। nसामाजिक कार्यकर्ता लोकेश जैन के अनुसार भाजीबीनि के वरिष्ठ अधिकारीगण ने अत्यन्त कम आयु में उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु उत्कृष्टता प्रमाण पत्र एवं शतकवीर अभिकर्ता सम्मान पत्र भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर काबरा का इंदौर मंडल द्वारा प्राईफ आॅफ द डिवीजन के अवार्ड से अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि रूपेश काबरा संस्था गीताश्रीधर के माध्यम से वंचित तबके के कल्याण सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, जनहितैषी कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे है। काबरा की उपलब्धि पर आजीवन सीएम क्लब मेम्बर प्रकाश चित्तौड़ा, अभिषेक नागर, हर्ष जायसवाल, वरूण पण्ड्या, गंगाराम सोलंकी, अजय मालवीय, प्रकाश मालवीय, कृष्णा मालवीय, विकास खंडेलवाल, लाखन गुर्जर आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है। ईएमएस/मोहने/ 28 मई 2026