क्षेत्रीय
28-May-2026


बालाघाट (ईएमएस). समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिए बालाघाट जिले में किसानों का पंजीयन 25 मई से प्रारंभ कर दिया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। कृषि एवं सहकारिता विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 13 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सेवा सहकारी संस्था लांजी, सेवा सहकारी संस्था खैरलांजी, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था बारासिवनी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था परसवाड़ा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था उकवा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था लामता, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पायली, सेवा सहकारी समिति मर्यादित मिरेगांव, सेवा सहकारी समिति मर्यादित डोकरबंदी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडग़ांव-किरनापुर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित कायदी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित मानेगांव-बिरसा एवं सेवा सहकारी समिति बनेरा शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मूंग एवं उड़द पंजीयन केंद्रों की स्थापना ई-उपार्जन पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है। संबंधित समिति प्रबंधकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया गया है कि वे पोर्टल पर लॉगइन कर अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करें। भानेश साकुरे / 28 मई 2026