क्षेत्रीय
28-May-2026


पटना, (ईएमएस)। पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का बिहार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, विशेष चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 के पश्चिमी छोर से 06 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के कुल 06 टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में गिरफ्तार सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। इस संबंध में रेल थाना पटना जंक्शन कांड संख्या 300/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संतोष झा- २८ मई/२०२६/ईएमएस