मोतिहारी, (ईएमएस)। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.91 लाख रुपया नगद राशि के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार, वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा वाहन से 24,91,300 रुपया भारतीय मुद्रा बरामद की गई। मामले में वाहन सवार कृष्णा सहनी, सुभाष कुमार, दीपेश कुमार यादव एवं प्रज्जवल सहनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से बरामद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संतोष झा- २८ मई/२०२६/ईएमएस