ज़रा हटके
29-May-2026
...


-ये सोने के सिक्के चौथी शताब्दी के अंत और पांचवीं की शुरुआत के लंदन,(ईएमएस)। उत्तरी लक्जमबर्ग के गांव होल्जथुम के पास जमीन के नीचे से सिक्के मिले हैं। यह सिक्के रोमन साम्राज्य के बताए जा रहे हैं। ये सिक्के 1700 सालों से जमीन में दबे हुए थे। खुदाई में पुरातत्वविदों को कुल 141 रोमन सोने के सिक्के मिले हैं। खुदाई में सिक्के खेत में बिखरे हुए नहीं थे, बल्कि एक ही जगह पर खजाने के रूप में सुरक्षित रखे गए थे। जानकारों के मुताबिक ये सभी सिक्के चौथी शताब्दी के अंत और पांचवीं शताब्दी की शुरुआत के हैं। यह वह समय था जब रोमन साम्राज्य का पश्चिमी हिस्सा भारी दबाव वाले दौर से गुजर रहा था। इस खजाने में कई अलग-अलग राजाओं के काल के सिक्के शामिल हैं, जो बार-बार बदलती सत्ता को दिखाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जब इस इस क्षेत्र में असुरक्षा बढ़ी होगी, तब किसी ने इस खजाने को यहां छिपा दिया होगा। इस खजाने में कुछ सिक्के ऐसे भी मिले हैं जो दुर्लभ हैं। इन सिक्कों पर सम्राट यूजीनियस की तस्वीर बनी है। इनका शासनकाल 390 के दशक की शुरुआत में केवल दो साल तक ही चला था। आंतरिक संघर्ष में हार के साथ समाप्त हो गया था। उनके इतने कम समय के शासन के कारण ही आज के समय में इन सिक्कों को दुर्लभ माना जाता है। ये सिक्के उस दौर की राजनीतिक अस्थिरता और कमजोर होती सत्ता का जीता-जागता सबूत हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में इन सभी सिक्कों के अध्ययन और संरक्षण का काम चल रहा है। हालांकि वित्तीय रूप से इस पूरे खजाने की कीमत सैकड़ों-हजारों यूरो आंकी गई है। एक्सपर्ट का साफ कहना है कि इसका ऐतिहासिक महत्व इसके मौद्रिक मूल्य से कहीं ज्यादा बढ़कर है। यह खजाना जिस जगह मिला है, उसका इतिहास भी बहुत अहम है। पुरातत्वविदों को यह खजाना उत्तर रोमन काल की एक मीनार के अवशेषों के पास मिला है। यह मीनार उस दौर में साम्राज्य की उत्तरी सीमा पर एक निगरानी चौकी के रूप में काम करती थी। गैलिया बेल्जिका का यह पूरा इलाका व्यापार, सेना और राजनीतिक गतिविधियों का एक मुख्य केंद्र हुआ करता था। मीनार के पास कुछ कब्रें भी मिली हैं। इससे यह साफ होता है कि यह केवल एक सैन्य ठिकाना नहीं था। यहां लोगों की बस्ती भी थी, जिसका स्वरूप समय के साथ बदलता चला गया। सिराज/ईएमएस 29 मई 2026