क्षेत्रीय
29-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। शहर के सनावद रोड़ स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एलआईसी कार्यालय के समीप बाउंड्रीवाल के किनारे झाडिय़ों से एक अविकसित भ्रुण बरामद किया है। रहवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरु की है। मौके पर मौजूद लोकेश जाधव ने बताया कि झाडिय़ों में कुत्ते मंडरा रहे थे, शंक होने पर देखा तो नवजात नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह साफ हो रहा है कि अविकसित भ्रुण है, और जगह से लेकर आकर झाडिय़ों में फेंका गया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात की मौत कैसे हुई और आखिरकार मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात के पीछे कौन है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्भपात के बाद बच्चे को फेंक दिया गया, उसके गले में नाल भी लिपटी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को एक बाक्स में रखने के बाद जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा है। रिहायशी इलाका होने से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। यह घटना इलाके में चिंता और गुस्सा दोनों ही पैदा कर रही है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्यों कोई मासूम के साथ ऐसा क्रुरता की गई। खुले में फेंकने के बजाय उसे सुरक्षित स्थाना पर दफनाना था। ईएमएस/नाजिम शेख/ 29 मई 2026