क्षेत्रीय
29-May-2026
...


- स्कूलों में छुट्टी, लेकिन नौनिहालों को केंद्र बुलाने पर उठे सवाल, 45 डिग्री तापमान में बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा मण्डला (ईएमएस)। मंडला जिले में इन दिनों नौतपा का असर चरम पर है। जिले का तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शासन द्वारा प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों की उपस्थिति को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ईएमएस/मोहने/ 29 मई 2026