दमोह (ईएमएस)। हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड, नरसिंहगढ़ प्लांट, दमोह - यूनिट हेड के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का दस दिवसीय आयोजन किया जा रहा है I आज दमोह जिले की पथरिया तहसील अंतर्गत सूखा एवं जगथर गांवों में बड़े उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। यह कार्यक्रम एचआर एवं एडमिन हेड विकास कुमार एवं उनकी टीम की एक सराहनीय पहल रही। 28 मई 2026 को आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीणों, किसानों, युवाओं एवं बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “क्लाइमेट एक्शन” एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विभाग प्रमुख अशोक तिवारी ने उपस्थित ग्रामीणों को “लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE)” की महत्ता के बारे में जानकारी दी तथा वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण एवं हरित जीवनशैली अपनाकर स्थानीय तापमान में कमी लाने जैसे पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत जिम्मेदारी एवं सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया। श्री तिवारी ने यह भी बताया कि हाइडेलबर्गसीमेंट इंडिया लिमिटेड अपनी ऊर्जा आवश्यकता का लगभग 40 प्रतिशत भाग नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त कर हरित पहल को लगातार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने जानकारी दी कि कंपनी द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय अभियानों के अंतर्गत लाखों पौधों का रोपण किया जा चुका है, जिससे वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 1.2 डिग्री तापमान कमी में योगदान मिला है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किए गए छोटे-छोटे सतत प्रयास पर्यावरण संरक्षण में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मानसून पूर्व अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने हाइडेलबर्गसीमेंट इंडिया लिमिटेड द्वारा गांव-गांव जाकर चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं सामुदायिक सहभागिता की सराहना की। यह आयोजन मायसेम सीमेंट, दमोह द्वारा संचालित 10 दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य आसपास के गांवों में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में “क्लाइमेट एक्शन” की वैश्विक थीम को केंद्र में रखते हुए यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और हरित एवं सुरक्षित भविष्य के लिए व्यावहारिक संकल्प आवश्यक हैं।