राष्ट्रीय
29-May-2026
...


हाजीपुर, (ईएमएस)। यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा दानापुर से बेंगलूरु एवं सरायगढ़ से देवघर के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दानापुर से बेंगलूरु के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा के उपरांत पेरम्बूर-काटापाडी के बजाए नये रूट गुंटूर जं.-गुत्‍ती-धर्मवरम-यलहंका के रास्ते चलायी जाएगी। विवरण निम्नानुसार है- 1) गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर-एसएमभीबी-दानापुर स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा-गुंटूर-गुत्‍ती-धर्मवरम-यलहंका के रास्ते)- गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल दानापुर से 01.06.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 14.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलूरू पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03252 एसएमभीबी, बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरू से 03.06.2026 से 18.07.2026 तक प्रतिदिन एसएमभीबी, बेंगलूरू से 23.50 बजे खुलकर तीसरे दिन 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी । इस स्पेशल में 2AC के दो कोच, 3AC के तीन कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच तथा साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे। 2) गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल (सुपौल-सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर-मानसी-खगड़िया-सबदलपुर-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर-बांका के रास्ते)- इसके साथ ही सरायगढ़ और देवघर के मध्य प्रतिदिन चलायी जा रही गाड़ी सं. 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है । अब यह स्पेशल सरायगढ़ एवं देवघर से 01.06.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी। गाड़ी सं. 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल प्रतिदिन सरायगढ़ से 03.05 बजे खुलकर 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल रूकते हुए 22.15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी। संतोष झा- २९ मई/२०२६/ईएमएस