]शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, 15, रविवार, स्वाति नक्षत्र, सिंह योगे, विव करणे, तुला की चंद्रमा, भद्रा 7/56, वैशाखी पूर्णिमा 15 मई , 5 तारीख तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, लेखक, कवि तथा प्रसन्नचित्त रहने वाला, लकड़ी का व्यापारी, जंगल का ठेकेदार, उत्तम व्यापारी तथा उत्तम वृत्ति वाला होगा। मेष राशि :- अपने आप पर नियंत्रण रखें, चिन्ता, विभ्रम तथा अशांति से बचकर रुके कार्य बनेंगे। वृष राशि :- कोई शुभ समाचार हर्षप्रद रखे, थकावट बेचैनी तथा धन का व्यय अवश्य होगा। मिथुन राशि :- शुभ समाचार से हर्ष तो होगा लेकिन भावना उत्तेजित होगी, मानसिक कष्ट होगा। कर्क राशि :- दैनिक कार्यगति में सुधार हो एवं कार्ययोजना फलीभूत होगी, मित्र मिलन होगा। सिंह राशि :- असमंजस क्लेशप्रद रखे, झूठे आश्वासनों पर विश्वास न करें, समय का ध्यान रखें। कन्या राशि :- दैनिक व्यावसाय गति अनुकूल, स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास, लाभ होगा, ध्यान रखें। तुला राशि :- समय पर सोचे हुये कार्य पूर्ण होंगे, बौद्धिक विकास की क्षमता में वृद्धि अवश्य होगी। वृश्चिक राशि :- अनायास तनाव-क्लेश, हानि, उपद्रव, विरोधी से विवादास्पद स्थिति बनेगी। धनु राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, रुके समाचारों के मिलने से खुशी होगी। मकर राशि :- स्त्री शरीर कष्ट, स्त्री से सुखवर्धन, कुटुम्ब में सुख के योग बनेंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुंभ राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, परेशानी व चिन्ताजनक स्थिति बनेगी, ध्यान रखें। मीन राशि :- स्थिति में सुधार होगा, व्यावसाय अनुकूल, अधिकारी सहयोग करेंगे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका