क्षेत्रीय
30-May-2026
...


- भाजपा नेता राजेश यादव ने खोला मोर्चा कोरबा (ईएमएस)। कोरबा-पश्चिम हरदीबाजार क्षेत्र की बदहाल यातायात व्यवस्था और आए दिन होने वाले सड़क हादसों को लेकर अब जनाक्रोश भड़कने लगा है। ‘सुशासन तिहार’ के इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक राजेश यादव ने क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने हरदीबाजार के अति-व्यस्त सरई सिंगार चौक और नगर पालिका दीपका थाना के सामने तत्काल स्थाई ट्रैफिक पुलिस बल तैनात करने मांग की है। - सरई सिंगार चौक और दीपका थाना मार्ग में लगातार हो रहे हादसे ​ भाजपा नेता राजेश यादव ने कहा कि इन सरई सिंगार चौक और दीपका थाना मार्ग में दोनों ही मुख्य मार्गों पर चौबीसों घंटे भारी-भरकम ट्रकों और कोयला लोड वाहनों का रेला लगा रहता है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की आवाजाही भी सामान्य से कई गुना अधिक है। ट्रकों के कारण इन चौराहों पर हर पल जानलेवा दुर्घटनाओं की तलवार लटकी रहती है।सड़कों पर बेतरतीब ढंग से लगने वाली ट्रकों की मीलों लंबी कतारें आम जनता के सब्र का इम्तिहान ले रही हैं। सबसे गंभीर और चिंताजनक पहलू यह है कि इस कदर लगने वाले महाजाम में आपातकालीन सेवाएं भी दम तोड़ रही हैं। गंभीर मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस अक्सर इन मार्गों पर असहाय खड़ी नजर आती है। समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीजों की जान पर बन आ रही है। श्री यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रशासन की यह लापरवाही किसी दिन बड़ी त्रासदी को न्योता दे सकती है। ​ - 30 मई