क्षेत्रीय
30-May-2026
...


नवी मुंबई, (ईएमएस)। नवी मुंबई के दिघा स्थित इलथनपाड़ा बांध में डूबे एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, युवक के बांध में डूबने की सूचना मिलने के बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया था। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख सचिन कदम ने कहा कि गुरुवार को ऐरोली अग्निशमन दल को एक युवक के बांध में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और अन्य बचाव एजेंसियों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू कर दिया। हालांकि, गुरुवार रात को अंधेरा और कम दृश्यता के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह बचाव कार्य फिर से शुरू किया गया। कई घंटों की तलाश के बाद दोपहर लगभग 3.20 बजे युवक का शव बांध के पानी से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम और जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके। स्वेता/संतोष झा- ३० मई/२०२६/ईएमएस