राज्य
30-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के उपलक्ष में नर्सेस एसोसिएशन मध्यप्रदेश द्वारा एमवाय अस्पताल को भेंट की गई उनकी प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। आज 31 मई को शाम 4 बजे आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिमा का लोकार्पण नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। नर्सेस एसोसिएशन मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रेखा परमार, डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, नर्सेस एसो. मप्र के संभागीय अध्यक्ष राहुल जादौन इस दौरान मौजूद रहेंगे। आनंद पुरोहित/ 30 मई 2026