अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है : · ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल जिसे 27 मई, 2026 तक अधिसूचित किया गया था जिसे अब बढ़ाकर 03 जून 2026 तक विस्तारित किया गया है। · ट्रेन संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल जिसे 29 मई 2026 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 5 जून 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09447 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 31 मई 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना एवं समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।