राष्ट्रीय
30-May-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में समदड़ी–लूणी रेलखंड के दूदिया–दुंदाड़ा स्टेशनों के बीच आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। विवरण निम्नानुसार है: *आंशिक निरस्त ट्रेन* • 31 मई एवं 07 जून 2026 को ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी–पालनपुर एक्सप्रेस भगत की कोठी-समदड़ी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी तथा यह ट्रेन केवल समदड़ी से पालनपुर के बीच संचालित की जाएगी। * मार्ग परिवर्तित ट्रेनें • 31 मई एवं 07 जून 2026 को ट्रेन संख्या 20486 साबरमती–जैसलमेर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित मार्ग महेसाणा–भीलड़ी–लूणी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग महेसाणा–मारवाड़ जंक्शन–लूणी के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन एवं पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। • 31 मई एवं 07 जून 2026 को ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर–साबरमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग लूणी–भीलड़ी–महेसाणा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लूणी–मारवाड़ जंक्शन– महेसाणा के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबू रोड, पालनपुर, सिद्धपुर एवं ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि उपरोक्त बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा प्रारम्भ करें। ट्रेनों के ठहराव, संरचना एवं समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/30 मई