30-May-2026
...


- सामाजिक न्याय और गौ-संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पेरू यूनिवर्सिटी ने नाशिक में किया सम्मानित इंदौर (ईएमएस)। शहर के प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्यमी विनायक अशोक लुनिया को सामाजिक न्याय एवं कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दक्षिण अमेरिका की पेरू यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से शहर के सामाजिक और व्यावसायिक जगत में हर्ष की लहर है। विनायक अशोक लुनिया लंबे समय से समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों से जुड़े हुए हैं। विशेष रूप से गौ-संरक्षण, शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक विकास के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को देखते हुए यूनिवर्सिटी द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए उनका चयन किया गया। यह सम्मान 24 मई को महाराष्ट्र के नाशिक में आयोजित एक भव्य और गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। - प्रतिनिधि ने ग्रहण किया सम्मान पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं (अस्वस्थता) के चलते विनायक अशोक लुनिया नाशिक में आयोजित मुख्य समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में समारोह के मंच पर उनके अधिकृत प्रतिनिधि ने यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से यह सम्मान ग्रहण किया। इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि और सम्मान पर इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की है। प्रकाश/30 मई 2026