- तीन धारदार छुरियां जप्त, आदतन अपराधी है आरोपी भोपाल(ईएमएस)। टीटी नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो धारदार हथियार लहराते हुए लोगो को मारने की धमकी देकर दहशत फैला रहा था। आरोपी युवक के पास से तीन छुरियां जप्त की गई है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक बाणगंगा क्षेत्र में हाथ में छुरी लहराते हुए आसपास के लोगों को मारने की धमकी दे रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुचंकर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान पप्पू उर्फ राज राठौर पिता संजू राठौर (21) निवासी रोटरी क्लब के पीछे झुग्गी थाना श्यामला हिल्स के रुप में हुई। आरोपी के दाहिने हाथ में पकड़ी छुरी को जप्त करने के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास दो और धारदार छुरी रखी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला कायम कर धारदार हथियार जप्त कर लिये। थाना पुलिस ने बताया की पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ थाना टीटी नगर में पूर्व से एक दर्जन से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जुनेद / 30 मई