क्षेत्रीय
30-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। मामूली बात पर युवक पर धारदार हथियार से कातिलाना हमला करने वाले बदमाश को हनुमानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी जावेद खान पिता महफूज खान उर्फ लाल मिया (35) निवासी खजूर वाली गली घोडा नक्कास ने अपनी शिकायत में बताया की बीते गुरुवार की रात करीब 3 बजे वह अपने घर के पास था। तभी उसे आरोपी मो. साद रात के समय हाथ में धारदार हथियार लेकर घूमता नजर आया। जावेद ने उसे समझाइश देते हुए कहा की इतनी रात में घर के बाहर घूमना ठीक नहीं है, और हाथ में क्या ले रखा है। उसकी समझाइश पर आरोपी भड़क गया और जावेद पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरु की। शनिवार को टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर फरार आरोपी मो. साद पिता सिराज उर्फ कल्लू (26) निवासी खजूर वाली गली लक्ष्मी टाकीज को धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जप्त किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है। जुनेद / 30 मई