क्षेत्रीय
31-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। ट्रैवल इन समर थीम पर श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल महिला संगिनी समूह की एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सक्रिय भागीदारी की। मीटिंग में शामिल सभी महिलाओं ने आकर्षक परिधानों में शानदार रैंप वॉक भी किया। मीटिंग के दौरान रैंप वॉक के अतिरिक्त, कार्यक्रम में मजेदार गेम्स और रंगारंग डांस परफॉर्मेंस भी शामिल थे। मीटिंग में विनीता पांडेय (जैन) और सुमन केसरी जैन विशेष रूप से उपस्थिति रहीं। कल्पना जैन, पायल जैन, सोनाली जैन एवं पिंकी जैन का भी सहयोग रहा। अंत में सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं एकता बनाए रखने का संकल्प किया। प्रतिभागियों के उत्साह और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया। - 31 मई 2026