क्षेत्रीय
31-May-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस)| व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान कबीर भदोरिया का आज वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर के द्वारा संस्थान पर भव्य स्वागत किया गया हाल ही में श्रीलंका में भारतीय और श्रीलंकाई व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों के बीच इंडो-लंका फ्रेंडशिप कप 2026 का रोमांचक आयोजन किया गया था यह सीरीज कोलंबो (श्रीलंका) के मैदान पर खेली गई, जिसमें भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान श्रीलंका को 3-0 से करारी शिकस्त दी और ऐतिहासिक ट्रॉफी अपने नाम की यह सीरीज भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित हुई, क्योंकि पहली बार विदेशी धरती पर भारतीय टीम ने मेज़बान देश के खिलाफ क्लीन स्वीप किया इस ऐतिहासिक दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के दिव्यांग क्रिकेटर कबीर भदौरिया (कबीर सिंह) ने की थी। कबीर जी की इस उपलब्धि के लिए वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर के द्वारा कबीर जी को संस्थान पर आमंत्रित करके भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन के संचालक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने कहां यह ग्वालियर चंबल संभाग सहित पूरे देश के लिए गर्व की बात है संस्थान के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कबीर भदोरिया जी ने बड़ी बात कही उन्होंने कहा जीवन में कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है बस प्रयास पूरी ईमानदारी से किया गया हो।