इन्दौर (ईएमएस) ज्वाला और अभ्युदय ग्रुप ने संयुक्त रूप से तीन महीने का एक विशेष कोर्स 50 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया है। इस पहल के तहत महिलाओं को ब्यूटी, फैशन और अन्य प्रोफेशनल क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे कौशल के आधार पर रोजगार या खुद का काम शुरू कर सकें। संस्था ज्वाला की फाउंडर डॉ. दिव्या गुप्ता के अनुसार संस्था पहले भी इस तरह के कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चला चुकी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें। वहीं अभ्युदय फाउंडर की चेयरपर्सन श्वेता केड़िया ने कहा कि महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराना भी जरूरी है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महिलाओं को प्रशिक्षित करने के इस कोर्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 31 मई 2026