राज्य
31-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) दिगंबर जैन सेतवाल मंदिर परिसर स्थित आर्य नंदी सभा गृह में नव युगल दंपतियों के लिए सफल जीवन के स्वर्ण सूत्र संस्कार शिविर का आयोजन दिगंबर जैन सेतवाल समाज इंदौर द्वारा आयोजित किया गया। इसमें आचार्य विशुद्य सागर के भक्त संजय सरस बिचोली, अभय गग के मार्गदर्शन में धार्मिक, अध्यात्मिक और सामाजिक उत्कृष्ट जीवन शैली के अनुसरण का ज्ञान दिया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नव विवाहित जोड़ों को एक सफल और सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने के लिए आवश्यक मूल्यों और सिद्धांतों से अवगत कराना था। आनंद पुरोहित/ 31 मई 2026