सिंगापुर सिटी (ईएमएस)। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जोड़ी ने रविवार को यहां हुए पुरुष युगल फाइनल में इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी की जोड़ी को हराकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन खिताब जीत लिया है। इस भारतीय जोड़ी का यह पहला सिंगापुर ओपन और करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है। सात्विक और चिराग ने इस सुपर 750 स्तर के टूर्नामेंट में 18-21, 21-17, 21-16 के जीत हासिल की। यह जीत भारतीय जोड़ी के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही, क्योंकि वे पिछले कुछ समय से लगातार हार रहे थे। उन्होंने पिछली बार 2024 में थाईलैंड ओपन का खिताब जीता था और उसके बाद से वे चार फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन हर बार उपविजेता रहे थे। सिंगापुर में मिली इस जीत के साथ उन्होंने उस हार के क क्रम को तोड़ दिया है। फाइनल मुकाबले से पहले, भारतीय जोड़ी का इस इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं था, जहां वे खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में हारे थे। उनकी पिछली हार जनवरी में मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हुई थी। इससे पहले इस भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया के किम वोन-हो तथा सियो सेउंग-जे की जोड़ी को हराकर सभी को हैरान किया था। ईएमएस 31 मई 2026