इंदौर (ईएमएस) । विश्व कराते महासंघ के सानिध्य में नेपाल खेल प्राधिकरण के सहयोग से एवं नेपाल कराते महासंघ के तत्वाधान में दिनांक 29 मई से 2 जून को काठमांडू नेपाल में आयोजित की गई 12 वे माउंट एवरेस्ट कराते स्पर्धा के लिए एलेट स्पोर्ट्स के खिलाड़ी आर डी विक्टोरियस के बैनर तले राधिका पंचोले और राधिका पटेल इंदौर जिले के महू के कादरिया ग्राम की ये दोनों खिलाड़ी ने मध्यप्रदेश को गौरांवित कर दिया। इस स्पर्धा में राधिका पंचोले ने टक्कर पाकिस्तान भूटान जापान और कतर जैसे देशों को क्वालीफाई राउंड में हरा कर नॉक आउट में बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया इनके कोच शीहान की उपाधि रखने वाले अमय लश्करी है ।उन्हें स्पर्धा के मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के खेल मंत्री ने आशीर्वाद दिया ।