क्षेत्रीय
31-May-2026
...


- इसी साल 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास हुई थी छात्रा भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के गुनगा थाना इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा द्वारा सल्फास खाकर खुदकुशी किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुरुआती जॉच में सामने आया है की किशोरी के देर रात तक मोबाइल फोन चलाने पर उसके पिता ने उसे फटकार लगा दी थी। इसके बाद छात्रा ने जहरीला पर्दाथ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नाजूक हालत में इलाज के लिये उसे अस्पताल लेकर पहुचें, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रतुआ क्षेत्र में रहने वाले जगदीश कुशवाहा के परिवार की बड़ी बेटी 17 वर्षीय खुशी कुशवाहा ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी, और इन दिनो आगे की पढ़ाई के लिये भानपुर स्थित एक निजी कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही थी। परिवार में उसकी एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार काफी देर रात तक खुशी मोबाइल फोन चला रही थी। यह देख उसके पिता ने उसे मोबाइल फोन कम चलाने का कहते हुए डांट दिया था। पिता की फटकार के बाद वह गुस्सा होकर घर के बाथरूम में चली गई। थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार वालो ने जब कारण पूछा तब उसने बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। घबराये परिजन उसे फौरन ही उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर होती गई आखिरकार रविवार अलसुबह उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर अस्पताल पहुंची ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जॉच टीम का कहना है कि आगे की जॉच में परिजनों के डिटेल बयान सहित अन्य बिंदुओ की पड़ताल की जायेगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की दिशा तय की जायेगी। जुनेद / 31 मई