क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


फिरोजाबाद:नगर निगम की सीमा स्थित कोटला रोड बंबा चौराहे के नाम पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखा जायेगा?।बीजेपी के नगर विधायक मनीष असीजा ने इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इस चौराहे के नाम बदलने का अनुरोध किया है। बीजेपी विधायक का यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आसफाबाद से कोटला रोड, ककरऊ कोठी होता हुआ यह मार्ग उसायनी पर जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलता है। बंबा चौराहा, शहर के व्यस्ततम चौराहों में एक है। यहां मंडी समिति की बजह से काफी भीड़भाड़ भी रहती है। इस चौराहे का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है। अभी हाल में इसका चौड़ीकरण भी किया गया है। इस चौराहे से 100 मीटर अंधर दखल पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भी लगी है। नगर विधायक ने अहिल्याबाई की जयंती के मौके पर यह पत्र लिखकर चौराहे की मांग की है। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद