क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) टूंडला के उसायनी में 42 बीघा जमीन विवाद मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। जांच के बीच तीन चर्चित बाबुओं का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। इससे 3 दिन पहले ही ओएसडी को हटाया गया था। क्या है मामला टूंडला की 42 बीघा जमीन को लेकर विवाद सुर्खियों में है। आरोप है कि जांच के दौरान तत्कालीन तहसीलदार टूंडला ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर दबाव बनाकर वेतन रोकने की बात कहकर कोर्ट की शरण ली थी। डीएम के नाम पर ओएसडी द्वारा महंगा मोबाइल लेने का आरोप भी लगा। तहसीलदार ने मीडिया के आगे सारी बात कह डाली तो शासन ने आदेश पर जांच शुरू करते ही लखनऊ स्थानांतरण कर दिया। कुछ दिन बाद ही तत्कालीन जिलाधिकारी का भी लखनऊ तबादला हो गया। विवादित जमीन रिश्तेदारों के नाम कराने के आरोपों से घिरे तीनों बाबुओं को भी अब अन्य जनपदों में भेज दिया गया है। किनका हुआ ट्रांसफर 1. राजेंद्र खन्ना: प्रशासनिक फरियाद नगद प्रताप से प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट आगरा 2. दौजीराम: प्रधान सहायक कलेक्ट्रेट से प्रधान सहायक कलेक्ट्रेट मैनपुरी 3. अजीत उपाध्याय: प्रधान सहायक कलेक्ट्रेट से प्रधान सहायक कलेक्ट्रेट मथुरा इनके स्थान पर अशोक कुमार सिंह को प्रधान सहायक कलेक्ट्रेट मथुरा, आफ़िफ हुसैन को प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट आगरा और सुशील कुमार को वरिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट मैनपुरी से फिरोजाबाद भेजा गया है। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद