व्यापार
01-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। कार निर्माता कंपनी सिट्रॉएन की ओर से एयरक्रास एसयूवी को आकर्षक कीमत में पेश किया जा रहा है। ग्राहक इस मिड साइज एसयूवी के बेस वेरिएंट को केवल दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं। हर महीने इसके बाद खरीदार को आसान ईएमआई चुकानी होगी। सिट्रॉएन एयरक्रास के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपये रखी गई है। दिल्ली में वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस सहित इसकी ऑन रोड कीमत करीब 9.97 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यदि ग्राहक दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो बाकी करीब 7.97 लाख रुपये का लोन बैंक से लेना होगा। अगर बैंक की ओर से यह लोन नौ प्रतिशत ब्याज दर पर सात साल के लिए दिया जाता है तो ग्राहक को हर महीने लगभग 12,818 रुपये की ईएमआई चुकानी पड़ेगी। सात साल की पूरी अवधि में ग्राहक करीब 2.80 लाख रुपये ब्याज के रूप में बैंक को देंगे। इस तरह ब्याज, ऑन रोड कीमत और अन्य खर्चों को जोड़ने के बाद इस एसयूवी की कुल लागत करीब 12.76 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। सिट्रॉएन एयरक्रास को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में उतारा गया है, जहां इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, होंडा एलीवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन जैसी लोकप्रिय एसयूवी से होता है। सुदामा/ईएमएस 01 जून 2026