कोरबा (ईएमएस) भारत विकास परिषद, कोरबा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक मूल्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को उनकी सक्रिय भागीदारी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए। शिविर में विद्या भारती मध्य क्षेत्र के उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर, प्राचार्य सूर्यकुमार पांडे, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. जुगल किशोर दानी, प्रेम रामचंदानी, महेश अग्रवाल, महेश गुप्ता सहित अन्य विशेषज्ञों एवं गणमान्य प्रतिनिधियों ने बच्चों को अलग-अलग विषयों पर उपयोगी जानकारी दी। 01 जून / मित्तल