मुंबई (ईएमएस)। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में सोमवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक करीब 3.87 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच गया। यह मजबूती पिछले सप्ताह वॉल स्ट्रीट में दर्ज हुई तेजी के अनुरूप रही। जापान का निक्केई 225 भी लगभग 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.13 प्रतिशत की मामूली गिरावट में रहा। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.72 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि एसएंडपी 500 सूचकांक 0.22 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। तकनीकी शेयरों से भरपूर नैस्डैक कंपोजिट भी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जिससे वैश्विक निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। सतीश मोरे/01जून ---