खेल
01-Jun-2026


मुम्बई (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की लगातार दूसरे सत्र में जीत के साथ ही इसके पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली जश्न मना रहे हैं क्योंकि उनकी खिताब जीतने की इच्छा दूसरी बार पूरी हुई है। लगातार दो आईपीएल ट्रॉफियां जीतने के बाद भी विराट इस मामले में अपनी ही टीम के कई खिलाड़ियों से पीछे हैं। उनकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिनके नाम विराट से कही अधिक आईपीएल ट्रॉफी हैं। टीम में शामिल एक खिलाड़ी तो पांच बार आईपीएल चैंपियन रही टीम में शामिल रहा है। आरसीबी में सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की सुची में स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या नंबर एक पर हैं। क्रुणाल कुल मिलाकर देखा जाये तो अभी कुल पांच बार आईपीएल खिताब विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। अपने नाम किया है। आरसीबी के साथ 2025 और 2026 में लगातार दो खिताब जीतने से पहले, क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ 2017, 2019 और 2020 में तीन बार विजेता रहे हैं। क्रुणाल के अलावा, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चार बार विजेता टीमों का हिस्सा रहे हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद 2016, डेक्कन चार्जर्स 2009, आरसीबी 2025, 2026, वहीं जोश हेजलवुड तीन बार विजेता टीम में शामिल रहे हैं। वहचेन्नई सुपर किंग्स 2021, आरसीबी 2025, 2026 जबकि टिम डेविड मुंबई इंडियंस 2023, आरसीबी 2025, 2026 और युवा स्पिनर सुयश शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स 2024, आरसीबी 2025, 2026 सहित तीन बार विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं जबकि वहीं, विराट के अलावा रजत पाटीदार, फिल साल्ट, जितेश शर्मा और देवदत्त पडिक्कल जैसे कई अन्य प्रमुख खिलाड़ियों के नाम दो-दो आईपीएल खिताब हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो क्रुणाल ने अपने पांचवें खिताब के साथ महेंद्र सिंह धोनी, कीरोन पोलार्ड और अपने भाई हार्दिक पांड्या की बराबरी कर ली है। इन सभी दिग्गजों के नाम अब पांच-पांच आईपीएल ट्रॉफियां हैं। हालांकि, इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर रोहित शर्मा और अंबाती रायडू हैं, जिन्होंने अपने करियर में छह-छह बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। ईएमएस 01जून2026