सत्र में सबसे अधिक रन बने, सबसे अधिक बाउंड्री लगीं मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19 वां सत्र रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के साथ ही समाप्त हो गया। इस सत्र में खिलाड़ियों के साथ ही टीमों ने कई नये रिकार्ड बनाये। जिससे पिछले 18 साल के रिकार्ड टूट गये। आईपीएल 2026 में कुल 27,450 रन बने हैं। ये अब तक रनों के मामले में सबसे बड़ा आंकड़ा है। हैं। यह वहीं, गेंदबाजों के लिए यह सत्र बेहद खराब रहा। गेंदबाजों ने प्रति विकेट औसतन 31.26 रन दिये, जो कि अब तक का सबसे खराब औसत प्रदर्शन है। इस सत्र में रन प्रति ओवर भी 9.88 रहा, जो किसी भी आईपीएल सत्र में सबसे अधिक है और बताता है कि बल्लेबाजों ने किस गति से रन बटोरे। इस सत्र में जमकर चौके और छक्के लगे। सत्र में कुल 2,332 चौके और 1,426 छक्के लगे, दोनों ही संख्याएं किसी भी अन्य सत्र से कहीं अधिक हैं। बल्लेबाजों के इस आक्रामक रुख का परिणाम था कि आईपीएल 2026 में 15 शतक लगे, ये आईपीएल के इतिहास में एक सत्र में बनाए गए सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत शतक हैं। टीमों ने भी बड़े स्कोर बनाने में कोई कमी नहीं रखी। इस सत्र में 200 या उससे अधिक के स्कोर कुल 65 बार बने, जो किसी भी पिछले सत्र से काफी ज़्यादा हैं। इतना ही नहीं, 200 या उससे अधिक के लक्ष्य को 17 बार सफलतापूर्वक हासिल किय गया ये दिखात है कि ,कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं रहा। वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2026 ने नया इतिहास बनाया है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक सत्र में सबसे ज़्यादा 72 छक्के लगाये हैं। इससे पता चलता है कि वह कितने आक्रमक अंदाज में खेले। बल्लेबाजी यह पहली बार हुआ जब किसी आईपीएल सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने यह इस बार 700 से अधिक रन बनाये हैं। इससे पहले अधिकतम दो बल्लेबाज ही इतने रन बना पाये थे। इस सत्र में इस प्रकार ऐसे रिकार्ड बने हैं जिन्हें आने वाले सत्र में तोड़ना किसी के लिए भी कठिन होगा। ईएमएस 01जून 2026